Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याग्रुप कमांडर ने किया एनसीसी अयोध्या कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

ग्रुप कमांडर ने किया एनसीसी अयोध्या कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

अयोध्या। जनपद मुख्यालय स्थित यूपी गर्ल्स स्वतंत्र कंपनी एनसीसी अयोध्या कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज की ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केपी कृष्ण कुमार ने किया। ग्रुप कमांडर के आगमन पर यूनिट के कैडेटों ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर देकर सलामी दी। इसके बाद यूनिट के एनसीसी पर शिक्षकों के कर्मचारियों से उन्होंने परिचय प्राप्त किया। ग्रुप कमांडर ने यूनिट के अभिलेखों स्टोर आदि के बारे में बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर देने वाले कैडेटों को पुरस्कृत भी किया।
उन्होंने बताया कि अब कैडेटों को दी जाने वाली वर्दी की जगह उन्हें धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में दी जाएगी। जिससे वह खुद वर्दी बनवा सके। इस अवसर पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस जावेद एएनओ लेफ्टिनेंट मालती राम अनुज सीटीओ मिस तंजीन फातिमा मिस हर्षिता गुप्ता सूबेदार सुरेश कुमार और समस्त पी आई स्टाफ सीनियर जीसीआई आलिया खाना खानम एस ए अरविंद कुमार कनौजिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, ग्रुप कमांडर ने झुनझुनवाला पीजी कॉलेज अयोध्या का भी दौरा किया इस दौरान वहां के कैडेटों ने ग्रुप कमांडर को एनसीसी के कार्यकलापों एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान की एक संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments