Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहापौर चुनाव में टैक्स होगा बड़ा मुद्दा, पूर्व मंत्री का आरोप वसूला...

महापौर चुनाव में टैक्स होगा बड़ा मुद्दा, पूर्व मंत्री का आरोप वसूला जा रहा दोहरा टैक्स


◆ सपा का दावा चुनाव जीतने पर बढ़े टैक्स को समाप्त करेंगे


◆ 41 गांवों में टैक्स के बाद भी सुविधाएं न देने का उठा मुद्दा


अयोध्या। महापौर के चुनाव में समाजवादी टैक्स को बड़े मुद्दे के रुप में प्रस्तुत करने जा रही है। पूर्व मंत्री व सपा नेता तेजनारायन पाण्डेय का आरोप है कि विकास प्राधिकरण नये मकान के निर्माण पर एनओसी के लिए टैक्स लेती थी अब नगर निगम ने भी इसके लिए टैक्स लेना प्रारम्भ किया है। लगातार अयोध्या में डबल टैक्स। वहीं टैक्स विकास प्राधिकरण लेगा और वहीं नगर निगम। एक ही चीज का डबल चार्ज लेने का काम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि नगर निगम में शामिल हुए 41 गांवों में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ। परन्तु नगर निगम यहां पर टैक्स ले रहा है। उच्चाधिकारियों को इस प्रकरण को संज्ञान में लेना चाहिए। अगर महापौर चुनाव में सपा की विजय होती है तो नगर निगम के बढ़े हुए टैक्स को समाप्त किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments