Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछत से गिरकर युवक की मौत

छत से गिरकर युवक की मौत

जलालपुर अम्बेडकरनगर। छत से गिरकर 23 वर्षीय युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुर (दलित बस्ती) की है। मोहल्ला निवासी राधेश्याम का 23 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार जो बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार की देर रात लगभग दो बजे अचानक अपने घर के छत से गिर गया। परिजनो को जब पता चला तो इलाज हेतु निजी चिकित्सालय जलालपुर ले गये। जहाँ चिकित्सक ने जांच पडताल के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार मे कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments