Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविधायक ने किया मंगल पाण्डेय वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी के चुनाव...

विधायक ने किया मंगल पाण्डेय वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

अयोध्या। शहर के जमुनिया बाग स्थित अन्नपूर्णा कंपलेक्स की मार्केट मे मंगल पाण्डेय वार्ड -49 से भाजपा से पार्षद प्रत्याशी राजेश गौड़ के चुनाव कार्यालय का नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता सुप्रीत कपूर अवि आनंद मन्नू शामिल हुए।
राजेश गौड़ ने बताया कि मैं 10 सालों से लगातार जनता के बीच बना हूँ। और मैंने अपने वार्डों में चाहे विकास कार्य हो यहां सरकारी योजना लाभ दिलाया हूँ। वार्डों मे किए गए कार्यों को लेकर अगर जनता मुझे अपना आशीर्वाद देती है तो जैसे 10 सालों में मैंने कार्य किया वैसे आगे भी करता रहूंगा। कहा कि जीतने के बाद जो कार्य अधूरे हैं उनको पूरा करेंगे, वार्ड वासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे अगर वह समस्या लेकर हमारे पास आते हैं तो समस्या का तुरंत समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे।इस अवसर पर चुनाव एजेंट राकेश सहदेव कमल कौशल शोभित कपूर घनश्याम वैश्य पूर्व पार्षद सुधीर श्रीवास्तव, सुधीर नाथ,जयप्रकाश जयसवाल रविंद्र कुमार, सूर्यभान पाल, शैलेंद्र निषादपूर्व सभासद, महिला मोर्चा किरण पाल लक्ष्मी चौरसिया सावित्री सागर आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments