Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपीड़ित ने की सहायता राशि दिए जानें की मांग

पीड़ित ने की सहायता राशि दिए जानें की मांग

अंबेडकर नगर। विगत दिनों आई तेज आंधी और बारिश से सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सतरही गुरदासपुर गांव में बना मुर्गी फार्म धराशाई हो गया, इससे गांव निवासी राम ध्यान यादव का करीब 7 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने आर्थिक मदद मुहैय्या कराये जाने की मांग की है। राम ध्यान यादव ने बताया कि इन दिनों किन्हीं कारणों से फार्म हाउस पर मुर्गियां नहीं पाले गए थे और यदि चूजे या मुर्गियां होती तो काफी नुकसान हो सकता था। उस दौरान हवाओं का कहर ऐसा था कि पक्की दीवार तक धराशाई हो गई और उस पर रखा गया एल्वेस्टर टुकड़ों में बिखर गया। गनीमत रहा कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके का मुआयना कर अपनी रिपोर्ट लगा दी है।

ग्रामीण रवीन्द्र,धीरज, रक्षाराम,शेर बहादुर आदि तमाम लोगों सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अविलंब अहेतुक सहायता दिलाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments