Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसमाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को दिलाऊंगा उसका लाभ  -...

समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को दिलाऊंगा उसका लाभ  – ललित मोहन श्रीवास्तव

अम्बेडकर नगर। मैं अकबरपुर की मिट्टी में पला बढ़ा हूँ जनसेवा की नीति मेरे रग रग में है मैं अकबरपुर नगरपालिका परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त विकास युक्त  आदर्श नगरपालिका बनाऊंगा। अकबरपुर नगरपालिका परिषद चेयरमैन कांग्रेस प्रत्याशी ललित मोहन श्रीवास्तव जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले बीस सालों में जनता ने जिन पर भरोसा जताया उन्होंने अकबरपुर का नहीं अपना विकास किया और अब यह परिपाटी कांग्रेस खत्म करेगी। मैं आम जनमानस के लिए नागरिक सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनाऊंगा और सभी की भागीदारी सुनिश्चित करूँगा और सरकार की हर योजना को अकबरपुर नगरपालिका परिषद प्राथमिकता से लागू कर समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को उसका लाभ दिलाऊंगा। जिला कांग्रेस कार्यालय पर एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी,पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल  और अकबरपुर नगरपालिका प्रभारी सुखीलाल वर्मा के साथ  अकबरपुर नगरपालिका परिषद चेयरमैन कांग्रेस प्रत्याशी ललित मोहन श्रीवास्तव प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल ,उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी अकबरपुर नगरपालिका प्रभारी सुखीलाल वर्मा ने कहा कि जनपद मुख्यालय की शान तमसा नदी के दोनों किनारों को माॅडल पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा।

 प्रेसवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी,पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू ,जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष राज बहादुर मिश्रा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला,उप्र किसान कांग्रेस के सचिव अमित कुमार यादव, जिला कांग्रेस सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार पाठक, ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी,नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति ,रामरूप साहू, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू  और मस्तराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments