Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहाई स्कूल व इण्टर के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने फिर मारी...

हाई स्कूल व इण्टर के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने फिर मारी बाजी


◆ प्रदेश की टॉप टेन की सूची में जिले के छात्र छात्राओं को मिला स्थान


अंबेडकर नगर। मंगलवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित हुए। परीक्षा  परिणाम में जिले में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी। प्रदेश के टॉप टेन की सूची में भी हाई स्कूल व इण्टर के छात्र-छात्राओं ने स्थान पाया है।



हाईस्कूल में जिले में पहले स्थान पर सक्षम तिवारी रही। सक्षम को 97.85 प्रतिशत अंक मिला है। सक्षम डॉ एके इंटर कॉलेज की छात्रा है। सक्षम को प्रदेश की सूची में चौथा स्थान मिला है। दूसरे नंबर पर चित बहल इण्टर कॉलेज पूरनपुर की छात्रा श्रेया मिश्रा रही।



श्रेया को 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। श्रेया प्रदेश में पांचवे स्थान पर रही। वही सरदार पटेल इण्टर कालेज बरियावन की छात्रा रिया पटेल को तीसरा स्थान मिला। रिया को 97 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। रिया को प्रदेश की सूची में सातवां स्थान मिला है। वही इण्टर इंटरमीडिएट में एन एन एस एस इण्टर कॉलेज बाबनपुर की छात्रा अंशिका वर्मा को जिले में पहला स्थान मिला।



अंशिका को 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। प्रदेश की सूची में अंशिका को पांचवा स्थान मिला। वही चित बहल इण्टर कालेज की छात्रा शैली नंदा, ए के एस इण्टर कालेज अकबरपुर की छात्रा अंकिता पटेल, व अशोक इण्टर कालेज बबूर पुर के छात्र हरि ओम पांडेय को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। तीनों को ,96 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। तीनों प्रदेश की सूची में आठवें स्थान पर रहे।



वही रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी के छात्र शशिकांत ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 478/500 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के  प्रबंधक डॉ  राणा रणधीर सिंह  एवं प्रधानाचार्य  हंसराज  के तरफ से माल्यार्पण एवं मिष्ठान खिलाकर प्रोत्साहित किया गया एवं छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments