Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापार्षद प्रत्याशी ने जीत के बाद समस्याओं के जल्द निस्तारण का किया...

पार्षद प्रत्याशी ने जीत के बाद समस्याओं के जल्द निस्तारण का किया दावा

अयोध्या। 24 अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद झूले नगर वार्ड से सपा पार्षद प्रत्याशी मुस्कान सलवानी पत्नी हरीश सलवानी तहसील परिसर में पहुंचकर अपना सिंबल प्राप्त किया। इस दौरान मुस्कान सिलवानी ने बताया कि नामांकन हमने दो सेटों में किया था जिसको लेकर हम आज सिंबल लेने आए हुए हैं। उन्होंने अपने वार्ड की प्राथमिकताओं को लेकर बताया कि हमारे क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य हम करवा सके। इस समय सफाई व्यवस्था बहुत ही बुरी हो चुकी है उसे भी साफ करवा सकें। और जो भी सरकारी योजनाओं का लाभ है अपने क्षेत्र वालों को आसानी से उन सभी सुविधाओं का लाभ दिला सकूं। हमारे क्षेत्र में नालियां और सड़क जर्जर औऱ नालियों का नाला पटा हुआ है। जिससे बहुत ही बुरी स्थिति वहां बनी हुई है। इन सभी का निजात दिलाने के लिए मैं कार्य करूंगी। वही कहा कि अगर जनता हमें अपना पार्षद चुनती है तो हम सारी समस्याओं का जल्द निस्तारण करा देंगे। इस मौके पर हरीश सलवानी के साथ उनके समर्थक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments