Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर पिंक बूथों पर तैनात महिला पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम मतदान अधिकारी को...

 पिंक बूथों पर तैनात महिला पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम मतदान अधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण

अंबेडकर नगर। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद के नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु पिंक बूथों की स्थापना भी की जा रही है। इन बूथों पर केवल महिला अधिकारी/कर्मचारी की ही ड्यूटी लगाई गई है के संबंध में जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पिंक बूथों पर तैनात महिला पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम मतदान अधिकारी को दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में पूछताछ किया गया और मत पेटी के खोलने बंद करने के बारे में पूछा गया। परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद तथा डी सी एन आर एल एम आर बी यादव द्वारा पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम मतदान अधिकारी को मतदान के संबंध में बृहद प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में स्पष्ट रूप से प्रशिक्षण दिया गया तथा प्रशिक्षण में जिलाधिकारी द्वारा प्रश्न भी पूछे गए, जिनका पीठासीन अधिकारी/ प्रथम मतदान अधिकारी द्वारा समुचित उत्तर भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीसी एन आर एल एम आर बी यादव, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद तथा जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments