Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

आलापुर अम्बेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार में सोमवार की सुबह विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। ज्योति जयसवाल पत्नी सत्येंद्र जयसवाल ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी है। इसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी है। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष पंडित तिवारी ने फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने बताया कि महिला के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया, जिसमें उसके मौत के जिम्मेदार उसके परिवार वाले हैं ऐसा उसमें लिखा गया है, जिस को आधार मानकर परिवार वालों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments