Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमिला राजपूत ने दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमिला राजपूत ने दाखिल किया नामांकन

अयोध्या। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी प्रमिला राजपूत ने नामांकन दाखिल किया। एक सेट में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद प्रमिला राजपूत ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने जो हम पर भरोसा जताया है। मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी, राम पथ के जद में आने वाले जो व्यापारियों की तकलीफें हैं उसको ध्यान में रखते हुए उनके हक उनकी हर तकलीफ का निवारण कर सकूं इसका पूरा प्रयास करूंगी।
उन्होने कहा कि अयोध्या के हर व्यापारियों के साथ में खड़ी हूं। व्यापारियों की उम्मीदें कांग्रेस से लगी हुई है। उस पर कांग्रेस खरा उतरने का प्रयास करेगी। विकास के मुद्दे को लेकर कांग्रेस की प्राथमिकताएं हैं। अयोध्या में कांग्रेस का परचम लहराए यही तमन्ना है। जिन जिन लोगों ने मुझ पर निष्ठा रखी है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया है मैं उनकी आशाओं पर खरी उतरु और विकास के लिए जो बन पड़ेगा वह करूंगी। हम विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नामांकन के समय जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद कमल सिंह मौजूद रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments