Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायुवती के अपहरण के आरोप पर मुकदमा दर्ज

युवती के अपहरण के आरोप पर मुकदमा दर्ज

मिल्कीपुर, अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से एक युवती के अपहृत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके अपहृत युवती की तलाश शुरू कर दी है। खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि गांव के एक युवक द्वारा बीते 15 अप्रैल की सुबह को उसकी बेटी को बहला-फुसला कर कहीं दूर भगा ले जाया गया है। पीड़ित मां ने बताया काफी खोजबीन करने के बाद उसकी बेटी का कहीं कोई अता पता नहीं चला। थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव का कहना है कि पुलिस टीम लगाई गई है जल्द ही युवती को बरामद कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments