Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातेज रफ्तार कार की टक्कर से साईकिल सवार महिला की मौत, बेटी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से साईकिल सवार महिला की मौत, बेटी गम्भीर

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना अंतर्गत हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सागर पट्टी पंझिला के पहाड़ीपुर में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार मां- बेटी को टक्कर मार दिया। जिससे मां की मौत तथा बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे में घायल मां बेटी को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी हैरिंग्टनगंज इलाज के लिए पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां मां कुसुम की मौत हो गई।
रविवार को साइकिल सवार मां बेटी भिटारी-हैरिंग्टनगंज संपर्क मार्ग से अपने घर बनैकापुर जा रही थी वह पहाड़ीपुर के पास पहुंची ही थी तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में 45 वर्षीय कुसुम पत्नी हरि बक्स व 20 वर्षीय बेटी मनीषा निवासी बनैकापुर गंभीर रूप से घायल हो गई। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मां बेटी को इलाज के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां मां कुसुम की मौत हो गई तथा मनीषा की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments