Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा की जारी सूची मे कई सभासदों के मंसूबे पर फिरा पानी

भाजपा की जारी सूची मे कई सभासदों के मंसूबे पर फिरा पानी

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर नगर पालिका चुनाव के लिए रविवार को देर दोपहर बाद अध्यक्ष व सभासद पदों की सूची जारी की गई जहां अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी के रूप में शोभावती अपने स्थान पर कायम रही वहां सभासदों के  जारी सूची मे तमाम फेरबदल देखने को मिले। जिससे लोगों में निराशा व्याप्त हो गई। लिस्ट आने के पूर्व ही तमाम सभासद प्रत्याशियों ने भाजपा से टिकट ना मिलता देख अपना नामांकन पत्र जारी कर दिया था लेकिन रविवार दोपहर बाद जब सभासदों की सूची जारी हुई तो उसमें कई लोगों के नाम सम्मिलित होने से  उन सभासदों में खुशी की लहर दौड़ गई। वही आस लगाए सभासदों में निराशा व्याप्त हो गई जिसको लेकर काफी उलट पलट माना जा रहा है। फिलहाल इस बार सभासद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कई मुस्लिम चेहरों को अपने प्रत्याशी के रूप में घोषित किया जाना कहीं ना कहीं चर्चा का विषय जरूर बनता हुआ नजर आ रहा है। जारी सूची में लगभग सात मुस्लिम सभासदों को प्रत्याशी घोषित किया गया है जिसमे तीन मुस्लिम महिला व चार मुस्लिम चेहरे को तरजीह दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments