Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या155 देशों के पवित्र जल से रामजन्मभूमि परिसर का किया गया जलाभिषेक

155 देशों के पवित्र जल से रामजन्मभूमि परिसर का किया गया जलाभिषेक

अयोध्या। दिल्ली स्टडी ग्रुप अध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ विजय जोली के नेतृत्व में दुनिया के सात महाद्वीपों के 155 देशों के पवित्र जल से राम मंदिर परिसर का जलाभिषेक किया गया इस कार्यक्रम में 40 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीयों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। जय श्रीराम के उद्घोष के बीच अनेक देशों से आए प्रवासी भारतीयों ने राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचकर अपने हाथों से भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर स्थल पर जलाभिषेक किया और इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने बताया कि भगवान राम समाज के हर वर्ग में पूजे जाते हैं चाहे हिंदू हो मुस्लिम हो या सिख हो इसाई हो जैन हो धर्म हो सभी धर्मों में किसी न किसी रूप में भगवान राम की पूजा की जा रही है भगवान राम ने समाज को जोड़ने का काम किया और आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है इसलिए जिस प्रकार से भगवान राम ने पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था उसी प्रकार आज उनके नवनिर्मित मंदिर का जलाभिषेक विश्व भर से एकत्र किए गए पवित्र जल से किया गया है। दरसअल 155 देशों से आए इस पवित्र जल को राम जन्म भूमि परिसर आने से पूर्व मणिराम दास छावनी में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चन किया गया। इसके बाद सभी लोग जल से भरा कलश लेकर श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे जहां पर इस जल को ट्रस्ट के पदाधिकारियों को समर्पित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments