Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलोक कल्याण और जन सेवा की भावना से प्रेरित होकर राजनीति में...

लोक कल्याण और जन सेवा की भावना से प्रेरित होकर राजनीति में आया–श्याम लाल

अंबेडकर नगर। निकाय चुनाव में एक बार फिर भाजपा के पक्ष में अपना मतदान करें ताकि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुगमता और पारदर्शिता से किया जा सके। देश ने 60 वर्षों तक कांग्रेस व उसके द्वारा समर्थित दलों का शासन देखा है दूसरी तरफ साढ़े चार वर्ष अटल जी और आठ वर्षों से मोदी के नेतृत्व में भाजपा का शासन। हमारी सरकार ने नर सेवा में नारायण सेवा का भाव देखा है और समाज के आर्थिक और सामाजिक स्तर में पिछड़े और असहाय लोगों के कल्याण के प्रति संकल्प बाध्य है। भाजपा की सरकार ने देश के आधारभूत ढांचे सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत किया है। वहीं आर्थिक और सामरिक मोर्चे पर एक महाशक्ति के रूप में भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उभरा है ।मोदी के करिश्माई नेतृत्व ने दुनिया को भारत के प्रति अपने नजरिए को बदलने पर विवश किया है। उक्त बातें भाजपा नगर मंत्री श्याम लाल राजभर ने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करते हुए कहीं। नगर पालिका अकबरपुर अध्यक्ष पद की संभावित प्रत्याशियों की दौड़ में शामिल श्याम लाल ने कहा कि बीजेपी से प्रत्याशी कोई भी हो भाजपा जीते इसके लिए सबको साथ मिलकर प्रयास करना है ताकि अंत्योदय की अवधारणा को हम साकार कर सकें।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments