Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवृद्धा आश्रम में फल और मिष्ठान वितरण कर मानसी ने मनाया अपना...

वृद्धा आश्रम में फल और मिष्ठान वितरण कर मानसी ने मनाया अपना जन्मदिन

अंबेडकर नगर। मानसी ने बृद्धा आश्रम में जाकर वृद्धो के बीच अपना जन्मदिन मनाया और वहां रहने वाले वृद्धों को फल और मीठा वितरित कर उनसे अर्शीवाद लिया। मानसी वरिष्ठ पत्रकार रहे स्वा मनीष मिश्रा की बड़ी पुत्री है। मानसी ने गुरुवार को जन्मदिन के अवसर पर वृद्धा आश्रम दहीर पुर में पहुँच कर वृद्धो के बीच जाकर उन्हें अपने हाथो से सेब,केला, मीठा व बिस्किट देकर आर्शीवाद लिया और उनका हाल चाल जाना। मानसी ने बताया कि बुजुर्गो से, अर्शीवाद लेकर उनके मन को शांती मिलती है और सच्चे आत्मिक सुख की प्राप्ती होती है। वृद्धों के साथ अपनी खुशी बांटने से वह और अधिक हो जाती है। मानसी ने दूसरो को भी इस तरह अपना जन्म दिन मनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मानसी की छोटी बहन आयुषी मिश्रा,भाई अनुकल्प श्रेष्ठ मिश्रा भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments