Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपति–पत्नी के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा

पति–पत्नी के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। जमीन बैनामा करने के नाम पर  लाखों रुपये लेने के बावजूद भूमि दूसरे को बैनामा   करने व रुपये वापस न करने के मामले में जलालपुर पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई शुरू कर दिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के मरहरा पकड़ी गांव का है, जहां के निवासी मो.आरिफ पुत्र नबीजान ने शिकायत की है कि गांव के ही सुमन पत्नी सतेंद्र कुमार व शतेन्द्र पुत्र शिवमूरत अपनी भूमि गटा संख्या 1449 का सम्पूर्ण अंश बेचने का करार उस से किया था जिसके नाम पर पहले बीस हजार अग्रिम व बाद में चार लाख रुपये सतेंद्र के खाते में भेज दिया। पैसा मिलने के बाद सतेंद्र जमीन को बैनामा करने का वादा करता रहा लेकिन इसी बीच   रजिस्ट्री कार्यालय से पता चला कि सतेंद्र की पत्नी ने उक्त भूमि का बैनामा शमसुद्दीन निवासी अकबरपुर को कर दिया है। जिस पर सतेंद्र से पीड़ित ने जब पूछा और अपने अग्रिम दिए रुपये की मांग की तो उसने पैसा देने से माफ कर दिया । पीड़ित के शिकायत पर  जलालपुर पुलिस ने आरोपी पति पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments