Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविभिन्न नामांकन स्थलों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विभिन्न नामांकन स्थलों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर । नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में अधिकारियों तथा पुलिस टीम के साथ नामांकन स्थलों तहसील अकबरपुर, तहसील टांडा के टी एन पीजी कॉलेज व इंटर कॉलेज, तहसील जलालपुर तथा तहसील आलापुर पर नाम निर्देशन पत्रों का क्रय तथा जमा करने के संबंध में निरीक्षण किया गया। अवगत कराना है कि नगर पालिका परिषद अकबरपुर के अध्यक्ष/सभासद पद हेतु नामांकन स्थल तहसील अकबरपुर में, नगर पालिका टांडा के अध्यक्ष/ सभासद पद हेतु नामांकन स्थल टी एन पी जी कॉलेज टांडा में, नगर पंचायत इल्तिफातगंज व नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष/ सभासद पद हेतु नामांकन स्थल होबर्ट त्रिलोकनाथ इंटर कॉलेज टांडा में, नगर पालिका परिषद जलालपुर के अध्यक्ष /सभासद पद हेतु नामांकन स्थल तहसील जलालपुर में तथा नगर पंचायत जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के अध्यक्ष /सभासद पद हेतु नामांकन स्थल तहसील आलापुर में बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान सभी नामांकन स्थलों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था ठीक पाई गई। कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक नाम नेशन सेंटर पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। वहां पर आने वाले सभी लोगों का एंटीजन /आरटी पीसीआर की जांच कराई जा रही है। यदि कोई व्यक्ति कोविड पॉजिटिव आता है तो उसके पश्चात आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला अस्पताल भेजे जाते है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस से अपील किया गया कि इस समय कोविड का संक्रमण बढ़ रहा है।सभी लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments