Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजल्द राममंदिर निर्माण हेतु आंध्र प्रदेश के रहने वाले इन भक्तों ने...

जल्द राममंदिर निर्माण हेतु आंध्र प्रदेश के रहने वाले इन भक्तों ने लिया दीपक जलाने का संकल्प

अयोध्या। रामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर का निर्माण जल्द हो इसके लिए आंध्र प्रदेश के रहने वाले भक्त वत्सल समिति के लोग लगातार दीपक चला रहे है। अपने संकल्प के तहत इस वर्ष इन लोगो ने 1 करोड़ 10 लाख दीपक जलाने का दावा किया है। राममंदिर निर्माण पूरा होने तक 5 करोड़ दीपक जलाने का लक्ष्य लिया है।

अपने संकल्प को लेकर समिति के सदस्य अयोध्या पहुंचे और यहां राम की पैड़ी पर दीपक जलाया। आंध्र प्रदेश की रहने वाली धनलक्ष्मी ने कहा कि राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद समिति ने लगातार दीपक जलाने का निर्णय लिया। तब से समिति के सभी सदस्यों के द्वारा लगातार दीपक जलाया जा रहा है। इस साल समिति के सभी सदस्यों की संख्या मिलाकर 1 करोड़ 10 लाख दीपक जलाया जा चुका है। हमने राममंदिर निर्माण पूरा होने तक 5 करोड़ दीपक जलाने का लक्ष्य लिया है। वहीं समिति के सदस्य शेष गिरी राव ने बताया कि राममंदिर निर्माण जल्द हो इसलिए समिति लगातार दीपक जला रही है। राम की पैड़ी पर दीपक जलाने के दौरान राज्य लक्ष्मी, पद्मावती, लक्ष्मी कुमारी, श्यामलता, पद्मा, विजय वान्टी एडवोकेट उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments