Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकांग्रेस की नगरपालिका चुनाव, नामांकन रणनीति बैठक मंगलवार

कांग्रेस की नगरपालिका चुनाव, नामांकन रणनीति बैठक मंगलवार

अम्बेडकर नगर। नगरपालिका और नगरपंचायत चुनाव में दमदारी से नामांकन और चुनाव फतह करने के लिए जिले के समस्त कांग्रेसजन संकल्पबद्ध हैं और इसी संदर्भ में बहुत ही आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर आगामी 18 अप्रैल को होगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि अकबरपुर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद पर चुनाव में विजय का शंखनाद ललित मोहन श्रीवास्तव कर चुके हैं और उनका जोरदार संपर्क अभियान जारी है।

चुनाव को धार देने के लिए जनपद के समस्त कांग्रेसजनों की भागीदारी ऐतिहासिक होगी। जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने जनपद की पांचों विधानसभा के पूर्व प्रत्याशियों, समस्त पीसीसी सदस्यों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई,किसान कांग्रेस, सहकारिता प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,शिक्षक प्रकोष्ठ, एससी-एसटी प्रकोष्ठ,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सम्मानित अध्यक्षगणों और जिला कांग्रेस कमेटी ,ब्लाक और नगर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों से बैठक  में आवश्यक रूप से भाग लेने का आवाहन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments