Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा ने बूथ समिति का किया पुनर्गठन

भाजपा ने बूथ समिति का किया पुनर्गठन

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी  2024 की लोक सभा चुनाव से पूर्व संगठन को बूथ स्तर के निष्क्रिय बूथ समिति को सक्रिय और सशक्त बनाने के लिए बूथ सत्यापन अधिकारियों के माध्यम से बूथ समिति का सत्यापन कर बूथ समिति पुनर्गठित कर लिया है। जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन,बूथ सत्यापन जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह वा सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय के संयोजन में लगभग 2 माह तक बूथ सत्यापन कार्य किया गया। पांचों विधान सभाओं की बूथ सत्यापन प्रपत्र को भाजपा प्रदेश मुख्यालय भेजे जाने के लिए भाजपा जिला कार्यालय में जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के साथ सौंपते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि बूथ सत्यापन में विधान सभा सत्यापन अधिकारी,व्यवस्थापक और 315 सत्यापन अधिकारियों ने बड़ी लगन और शक्रियता से बूथ सत्यापित किया है।उन्होंने बूथ सत्यापन कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

           बूथ सत्यापन जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने बताया कि जनपद  के 23 मंडलों की कुल 1898 बूथों में 1859 बूथ पूर्ण गठित है।अल्प गठित 17 और अगठित 22 बूथ हैं।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि विधान सभा अकबरपुर में क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह को विधान सभा सत्यापन अधिकारी और शिव पूजन राजभर सत्यापन प्रमुख,जलालपुर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव नायक वर्मा को सत्यापन अधिकारी और पंकज वर्मा प्रमुख,कटेहरी में लोक सभा प्रवास योजना संयोजक धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू को सत्यापन अधिकारी और दिलीप पटेल देव प्रमुख,आलापुर में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव को सत्यापन अधिकारी और सुरेश कन्नौजिया प्रमुख और टांडा विधान सभा क्षेत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह को विधान सभा सत्यापन अधिकारी और रमेश चंद्र गुप्ता को प्रमुख बनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments