Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसर्किट हाउस में सफाई कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

सर्किट हाउस में सफाई कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

अंबेडकरनगर। न्यू सर्किट हाउस में सफाई कर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के बसखारी मार्ग पर न्यू सर्किट हाउस में कार्यरत लगभग 25 वर्षीय सफाई कर्मी रवि निवासी बसोहरी थाना सम्मनपुर गले में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। न्यू सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने  112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी सुचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतरवाया तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। युवक ने आत्महत्या किस कारण से की है पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक संविदा पर कार्यरत था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments