Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त निर्वाचन अधिकारी/ सहायक निर्वाचन अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, प्रभारी अधिकारी /सहायक प्रभारी अधिकारी ,समस्त उपजिलाधिकारी तथा समस्त तहसीलदार के साथ बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत नए दिशा निर्देशों को भली भांति समझते हुए उन्हीं के अनुसार कार्यवाही संपादित कराएं। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया कि अपने से संबंधित प्रत्येक कार्य को संबंधित अधिकारी स्वयं संपादित करेंगे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments