Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक के पुर्जे के साथ संलिप्त लोगों को पकड़ कर छोड़ना बना...

बाइक के पुर्जे के साथ संलिप्त लोगों को पकड़ कर छोड़ना बना चर्चा का विषय

जलालपुर अम्बेडकरनगर। बीते दिवस पुलिस द्वारा रंगेहाथ बाइक के पुर्जे के साथ संलिप्त लोगों को पकड कर कोई कार्यवाही न करते हुये छोड़ देना तमाम सवाल पैदा कर रहे हैं कि पुलिस इतनी खामोश क्यो बन गयी है। बताते चले कि सप्ताह भर पूर्व मालीपुर पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोगों द्वारा चोरी की बाइक को काटा जा रहा है, इस सूचना पर फौरन घटना स्थल पर पहुँच कर बाइक के पुर्जे व दो लोगों को मौके पर हिरासत मे ले लिया गया और बाइक के पुर्जे को ट्राली से लादकर थाने लाया गया। मौके से हिरासत मे लिये गये दोनों आरोपियों को दो दिनों तक थाने मे रखकर छोड़ दिया गया। तत्कालीन थानाध्यक्ष राकेश कुमार जांच की बात करते रहे इसी बीच उनका तबादला हो गया इसके बाद से मामला ठंडे बस्ते मे चला गया। लोगों को नवागत थानाध्यक्ष से इस मामले मे कुछ करने की उम्मीद थी । जब इस सम्बन्ध मे जानकारी चाही तो थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि मामला पुराना है जानकारी मे नही है फिलहाल जांच पडताल करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments