Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीनियर बेसिक शिक्षक संघ के स्थापना दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित

सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के स्थापना दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के स्थापना दिवस और 50 वर्ष पूरे होने पर प्रेस क्लब फैजाबाद में संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संघ के संरक्षक अयोध्या प्रसाद तिवारी द्वारा संघ के इतिहास पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन के इतिहास और उसके द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत व्याख्यान वक्ताओं ने दिया। संघ के जिलाध्यक्ष ध्रुव चंद सिंह ने आए हुए सभी शिक्षकों का स्वागत किया और बताया कि संगठन उनके समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक एवं भाकपा के जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी ने किया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से अयोध्या प्रसाद तिवारी दिवाकर सिंह शीतला सिंह राम अवध दुबे संघ के मंत्री विनय कुमार पांडे आदि मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments