Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहिंदू देवी, देवताओं के ऊपर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, त्वरित कार्रवाई...

हिंदू देवी, देवताओं के ऊपर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, त्वरित कार्रवाई की मांग

अंबेडकर नगर। हिन्दू आस्था व देवी देवताओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है,आखिर रुके ही कैसे जब अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं होती है तो ऐसी दशा में ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व एक विधायक के तथाकथित प्रतिनिधि ने बजरंगबली के ऊपर अभद्र टिप्पणी भी किया था और आस्था को मानने वाले लोगों ने भी अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कई थानों में तहरीर भी दिया था, लेकिन अभी तक बालमुकुंद धुरिया की गिरफ्तारी हो नहीं पाई थी, कि वहीं दूसरी तरफ अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अटवाई गांव के योगेन्द्र पुत्र पतिराम नामक एक व्यक्ति ने फिर अशोभनीय और घृणित पोस्ट फेस बुक पर लिख कर धार्मिक भावना भड़काने और हिंदू धर्म को अपमानित करने का काम किया। क्षेत्र के विशाल उपाध्याय, शैलेश तिवारी, श्याम कुमार मौर्या,अमरजीत मौर्या मंडल अध्यक्ष भाजपा,  राहुल मिश्रा , मुकेश मिश्रा व अमर बहादुर मिश्र सहित अन्य लोगों ने अहिरौली थाना अध्यक्ष रितेश पांडे को शिकायती पत्र देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments