Friday, July 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजन कल्याण सेवा समिति के द्वारा जन जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा जन जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में बेटी पढ़ाओ जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा जन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया। समिति की मंडल अध्यक्ष खुर्शीदा बानो के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में भाग लिया। खुर्शीदा बानो ने बताया कि अभियान चलाने का मुख्य उद्देश महिलाओं को जागरुक करना है इसके साथ-साथ उनको एक साथ जोड़ने का काम कैसे किया जाए इस पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आजकल देखा जा रहा है कि महिलाओं पर अत्याचार और शोषण ज्यादा हो रहा है उस पर कैसे रोक लगाया जाए इस पर चर्चा की गई। महिलाओं को एक साथ रोजगार में जोड़ने के लिए भी इस बैठक में चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में सोहावल पूरा बाजार और माया बाजार की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments