Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालेखपाल संघ इकाई तहसील सदर के सर्वसम्मति से निविरोध पदाधिकारी निर्वाचित

लेखपाल संघ इकाई तहसील सदर के सर्वसम्मति से निविरोध पदाधिकारी निर्वाचित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ इकाई तहसील सदर जनपद अयोध्या की एक अति आवश्यक महत्वपूर्ण बैठक तहसील सभागार में जिला अध्यक्ष अमर नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन व जिलामंत्री जय नारायण तिवारी ने किया। इस मौक़े पर तहसील सदर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की इकाई के रिक्त पदों पर निर्वाचन के संबंध में विचार विमर्श किया गया। अंत में सर्व सम्मति से पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र मोहन त्रिपाठी और नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ पांडे को चुना गया। इस दौरान दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष अमर नाथ पाण्डेय के द्वारा गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments