Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राकृतिक खेती व श्री अन्न जागरण अभियान के तहत भाजपा ने निकाली...

प्राकृतिक खेती व श्री अन्न जागरण अभियान के तहत भाजपा ने निकाली रैली

अयोध्या। प्राकृतिक खेती व श्री अन्न जागरण अभियान के तहत रैली निकाली गयी। भाजपा समाजिक न्याय साप्ताहिक पखवारा के अर्न्तगत सिविल लाईन स्थित भाजपा कार्यालय से निकली रैली पुष्पराज, रोडवेज, तहसील होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुई। भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा के नेतृत्व में निकली रैली के दौरान जागरुकता को लेकर 250 लोग तख्तियां लेकर चल रहे थे। उससे पूर्व भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि प्राकृतिक खेती से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी व लागत में कमी आती है। प्राकृतिक खेती का काफी अच्छा परिणाम रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बताया कि श्री अन्न योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होगी। भारत सहित पूरे विश्व में मोटे अनाज को लेकर जागरुकता बढ़ रही है। किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने बताया कि आज मोटापा, मधुमेंह, रक्तचाप, हृदय व पाचन सम्बंधी मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। मोटे अनाज में प्रोटीन कैल्शियम तथा अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है। जिनके कारण अन्य बीमारियों का बचाव होता है। प्राकृतिक खेती में रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग नहीं किया जाता है।

भाजपा महानगर मंत्री आकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती व श्रीअन्न योजना से खुद को जोड़ना चाहिए। इस अवसर पर दीपक पाण्डेय, वरुण चौधरी, रवि सोनकर, सुबोध चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र वर्मा, अविनाश सिंह, मयंक सिंह, राकेश पाण्डेय, पंकज कन्नौजिया, प्रवेश यादव प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments