Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे पिता-पुत्र की पिकप के चपेट मे...

शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे पिता-पुत्र की पिकप के चपेट मे आने से मौत

जलालपुर,अम्बेडकरनगर।भाई की पुत्री की मौत की सूचना पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे भाई और भतीजे की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के थाना अतरौलिया , भगतपुर गांव निवासी लालचंद पुत्र बुद्धू के भाई फूलचंद की शादी जलालपुर कोतवाली के डीह भियांव ( कोइरी का पुरवा )मे हुआ है जहां फूलचंद नेवासा पर रहते है। बीते शुक्रवार को फूलचंद की लड़की की बांम्बे में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसकी सूचना पर लालचंद (70) वर्ष अपने पुत्र साहबदीन(40)वर्ष के साथ बाइक से शनिवार देर रात शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। तभी कटका थाना क्षेत्र के सेमरा एकडंगा गांव के बीच में रोड पर करीब रात 9बजे एक पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें घटनास्थल पर ही पिता लालचंद व पुत्र साहबदीन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन लोगों को निकट हॉस्पिटल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया और उन्होंने कहा कि हर पहलुओं पर जांच की जा रही है अज्ञात पिकअप को तलाशने का कार्य किया जा रहा है ।जबकि गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments