Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अयोध्या में रहेगा यातायात डायवर्जन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अयोध्या में रहेगा यातायात डायवर्जन

अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अयोध्या आगमन कार्यक्रम को लेकर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। डायवर्जन के अनुसार अयोध्या शहर की तरफ से अयोध्या धाम आने वाले कामर्शियल वाहन/आटो विक्रम वाहनों का गुप्ता होटल से प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा व महोबरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, से साकेत पेट्रोल पम्प तक ही जायेगें उसी रास्ते अयोध्या शहर ही तरफ जायेगें ।
वहीं गोण्डा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनो को लकडमंडी चौराहा से हाइवे लोलपुर बस्ती की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। सभी प्रकार के वाहन दुर्गागंज माझा बैरियर से लकडमंडी तिराहा की तरफ डायवर्ट किये जायेगें। वाह्य जनपदो से आने वाले सभी प्रकार के वाहन साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर तक ही आयेंगे। हनुमानगुफा बैरियर से नयाघाट की तरफ आने वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें। दीनबन्धु अस्पताल से छोटी छावनी की तरफ वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें। रामघाट चौराहे से हनुमानगढी की तरफ वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें। टेढ़ी बाजार से श्रीराम अस्पताल रेलवे स्टेशन की तरफ वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments