Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासवारी वाहन पर लदे समान का गठ्ठर गिरने से महिला व नवजात...

सवारी वाहन पर लदे समान का गठ्ठर गिरने से महिला व नवजात शिशु गम्भीर

मिल्कीपुर, अयोध्या। बाइक सवार दंपति व नवजात शिशु पर वाहन सवारी की छत पर लदा सामानों का गट्ठर गिर गया। महिला व नवजात शिशु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मां बेटे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में इलाज के लिए भेजा गया। इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुचेरा निवासी प्रदीप कुमार बाइक से अपनी पत्नी पूजा के साथ नवजात शिशु की दवा कराने मिल्कीपुर बाजार जा रहे थे। वह इनायत नगर थाने के सामने पहुंचे ही थे तभी पीछे से आ रही सवारी वाहन टाटा मैजिक के छत के ऊपर सामानों का रखा गट्ठर उनके ऊपर गिर गया जिससे बाइक सवार दंपति तथा नवजात शिशु सड़क पर गिर गए। हादसे में पूजा तथा नवजात शिशु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल मां तथा बेटे को इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया तथा सवारी वाहन टाटा मैजिक को कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments