Thursday, July 23, 2026
HomeNewsविहिम गोरक्षा प्रकोष्ठ के अलीगढ़ प्रभारी बने अजीत सिंह चौहान, कहा गोसंरक्षण...

विहिम गोरक्षा प्रकोष्ठ के अलीगढ़ प्रभारी बने अजीत सिंह चौहान, कहा गोसंरक्षण व संवर्धन प्राथमिकता

लखनऊ। विश्व हिन्दू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के अलीगढ़ मण्डल प्रभारी के रुप में अजीत सिंह चौहान जिम्मेदारी सौंपी गयी है। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति व विहिम गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह के परामर्श से प्रदेश महामंत्री गोरक्षा मनोज कुमार प्रजापति ने एटा निवासी अजीत सिंह को विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ का अलीगढ़ मंडल प्रभारी के रूप में मनोनयन किया है। अजीत सिंह चौहान एटा में ओम शुभ गौशाला का संचालन करते है तथा गोसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहाना पूरे मण्डल में की जाती है।
प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा मुझे आशा और विश्वास है कि अजीत सिंह जी पूज्य महाराज जी के हिंदुत्व व विकास के मिशन को लेकर आगे जाएंगे। विश्व हिन्दू महासंघ के नवनियुक्त अलीगढ़ प्रभारी अजीत सिंह चौहान ने कहा कि गोसंरक्षण व संवर्धन हेतु नवयुवकों को जागरुक करना प्राथमिकता होगी। संगठन से गोसेवकों को जोड़ा जायेगा। गाय को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरुकता का होना आवश्यक है। अगर गोशालाएं आत्मनिर्भर होगी तो यह रोजगार सृजन का कार्य भी करेंगी। विश्वहिन्दू महासंघ के प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में गौसेवा करने से बडे से बड़ा कष्ट भी दूर हो जाता है। घर में सुख समृद्धि आती है। संगठन लगातार गोसंरक्षण व संवर्धन हेतु कार्य कर रहा है। गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण दूबे ने कहा कि विहिम गोरक्षा प्रकोष्ठ के द्वारा गोसेवा को लेकर कई अभियान चलाये गये है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए कार्य करता है। अजीत सिंह चौहान के मण्डल प्रभारी बनने क्षेत्र में गोसंरक्षण को सम्बल मिलेगा। अजीत के मनोनयन से ब्रज संभाग के सभी पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। संजय पांडे,तपेश्वर चौधरी, संदीप कुशवाहा,शरद परमार, शरद प्रजापति,अमित शर्मा,प्रवीण दुबे,आलोक चौधरी, सतीश बामणिया इत्यादि लोगों ने बधाइयां दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments