Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुघर्टना में युवक गंभीर रूप से घायल

सड़क दुघर्टना में युवक गंभीर रूप से घायल

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। सब्जी बेचकर घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार से आ रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दिया, जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 डायलकर घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राम मिलन पुत्र रजई निवासी मुरवाह कोतवाली जलालपुर  पट्टी चौराहे से  सब्जी बेच कर अपने घर वापस जा रहा था कि अचानक तेज रफ्तार से आ रही नियंत्रित एंबुलेंस गाड़ी नंबर UP 32 EG 8927 का चालक बृजेश कुमार ओझा पुत्र शिव प्रकाश ओझा निवासी कहींरी पोस्ट महाराजगंज थाना हरैया जिला बस्ती ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे युवक के सब्जी का ठेला पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया और युवक गंभीर रुप से घायल हो गया जब तक आसपास के लोग पहुंचते तब तक चालक गाड़ी सहित भाग गया कुछ राहगीरों द्वारा 112 डायल कर पुलिस को बुलाया गया पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। घायल के परिजनों द्वारा जलालपुर कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments