Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का चांदपुर हांसा में हुआ स्वागत

सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का चांदपुर हांसा में हुआ स्वागत

अयोध्या। चांदपुर हांसा में पूर्व प्रधान ओरौनी प्रसाद पासवान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव का स्वागत किया गया। औरौनी प्रसाद पासवान ने जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूत करेंगे।निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं और युवाओं के सामंजस्य से अच्छी फौज बनाएंगे और अच्छे लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। सपा नेता और पूर्व प्रधान ओरौनी प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि आज अपने क्षेत्र में जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया तथा आसपास के समाजवादी नेता और पार्षदों को सभा के माध्यम से संबोधित भी किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार हमारी ग्रामसभा नगर निगम के दायरे में आ गई है और हमारी ग्राम सभा का नाम पुरुषोत्तम वार्ड है जिससे हमारी धर्मपत्नी पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं। मार्केट निकाय चुनाव में हमारी प्रमुख प्राथमिकता वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था नाली की व्यवस्था तथा क्षेत्र में जो भी समस्याएं हो उसका त्वरित निस्तारण करने रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments