Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनीलगाय की चपेट में आने से मोटर साईकिल सवार युवक गम्भीर रुप...

नीलगाय की चपेट में आने से मोटर साईकिल सवार युवक गम्भीर रुप से घायल

जैतपुर-अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना अन्तर्गत नेवादा रामगढ़ मार्ग पर आरा मशीन के पास मंगलवार मोटर साईकिल सवार युवक नीलगाय की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया, जिसकी पहचान राहगीरो ने महाजन पुत्र फिरतू उम्र 23 वर्ष के निवासी आजमगढ जिले के पवई थाना अन्तर्गत रैदा गांव के रूप में हुई। राहगीरो ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस गम्भीर अवस्था में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगपुर जलालपुर मे भर्ती कराया। युवक की गम्भीर स्थिति को देखकर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments