Monday, September 23, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथ पर लगेगा भाजपा का झंडा

स्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथ पर लगेगा भाजपा का झंडा

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता वर्ष 2013 में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के निर्माण हेतु चलाए गए लौह संग्रह अभियान के कार्यक्रम से लेकर आज तक निरंतर संगठन के अभियानों को सम्पन्न करा रहे हैं।यही कारण है कि भाजपा हर चुनाव में जीत हासिल कर रही है।

               उपरोक्त विचार भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई काम काजी बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान में अवध क्षेत्र में जनपद के सबसे आगे रहने पर बधाई दिया।

          उन्होंने कहा कि भाजपा की सामाजिक न्याय सप्ताह अंतर्गत पार्टी की स्थापना दिवस छः अप्रैल से शुरू हो कर डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती तक विभिन्न समाज हित के कार्यक्रम प्रति दिन चलाए जायेंगे। कहा कि भाजपा का झंडा प्रत्येक बूथ पर स्थापना दिवस के दिन लगाया जायेगा। भाजपा कार्यकर्ता इस अवधि में समाज में चिकित्सा शिविर,सहभोज,स्वच्छता कार्य के साथ विभिन्न कार्यक्रम करेंगे।कहा कि सभी मोर्चे को जो सामाजिक कार्य संगठन ने सौंपा है उसे किया जाना है।

            भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सक्रियता से पूर्ण करेंगे।

          बैठक का संचालन जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।बैठक में मुख्य रूप पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व विधायक जय राम विमल,पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल,युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री प्रेम अग्रहरि,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,मनोज मिश्र,रफत एजाज,सुमन पाण्डेय, डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री संजय सिंह,विनय पाण्डेय,चंद्रिका प्रसाद,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,जिला सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,आकाश वर्मा, डाक्टर विनोद कुमार,रिंकल सिंह रघुवंशी,राजेश चौहान,रमेश यादव, डाक्टर संतोष सिंह,सुरेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments