Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदरवन झील के सौंदर्यीकरण हेतु कार्यक्रम आयोजित कर किया गया श्रमदान

दरवन झील के सौंदर्यीकरण हेतु कार्यक्रम आयोजित कर किया गया श्रमदान

अंबेडकर नगर। जिले के दरवन झील को पर्यटन स्थल एवं पक्षी विहार के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश सिंह के प्रयास से मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ ए.के कश्यप, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता तथा अन्य उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में तहसील अकबरपुर के अंतर्गत दरवन झील के सौंदर्यीकरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, विधायक आलापुर त्रिभुवन दत्त, विधायक कटेहरी लालजी वर्मा,पूर्व विधायक/ मंत्री धर्मराज निषाद,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी तथा भाजपा पदाधिकारी अवधेश द्विवेदी रहे। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा डी एफ ओ द्वारा दरवन झील के सौंदर्यीकरण हेतु पूजन करके शुभारंभ किया गया। साथ ही साथ हरिशंकरी वृक्ष लगाकर पौधारोपण किया गया। इसके उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला विकास अधिकारी , जनपद स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों तथा ग्रामीण द्वारा श्रमदान कर झील की साफ-सफाई किया गया। 300 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैली दरवन झील मुख्य रूप से ग्राम पंचायत दरवान, हाथ पाकड़ और चांदपुर जलालपुर क्षेत्र में फैली हुई है। यह एक प्राकृतिक झील है।यह झील विभिन्न क्षेत्रों से पानी एकत्र करने के साथ साथ आसपास ग्रामों के लिए सिंचाई का मुख्य स्रोत भी है। इसके अतिरिक्त सर्दियों के मौसम में इस झील में बड़ी संख्या में दुर्लभ प्रजाति के प्रवासी पक्षी आते हैं जो यहाँ की प्रमुख विशेषता है। साइबेरियन पक्षियों के साथ ही अन्य विदेशी पक्षी भी यहाँ देखे जा सकते हैं। इस प्रकार यह झील पशु-पक्षियों के संरक्षण की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सुंदरीकरण की तैयारियों का जायजा लिया गया।जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डी एफ ओ, अपर जिलाधिकारी द्वारा मोटर वोट के माध्यम से झील के अंदर जाकर वस्तु स्थिति का भी जायजा लिया गया। एमएलसी द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों से दरवन झील के विकास के लिए चर्चा किया गया। साथ ही साथ उनके द्वारा आश्वासन भी दिया गया कि दरवन झील के विकास के लिए सहयोग किया जाएगा।जिससे दरवन झील के विकास से आसपास के लोगों को रोजगार मिल सके।जिलाधिकारी द्वारा लोगों से अपील किया गया कि झील की साफ सफाई में सहयोग करें।जिलाधिकारी द्वारा पक्षियों को संरक्षण देने के लिए आसपास के ग्राम वासियों से अपील किया गया कि सर्दियों के मौसम में प्रवासी पक्षी आते हैं पक्षियों को संरक्षण दिया जाए।उन्होंने कहा कि दरवन झील के विकास से आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा। दरवन झील के साफ सफाई में सहयोग के लिए जिलाधिकारी द्वारा सभी का आभार भी व्यक्त किया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि झील में बाहर से ड़ाले गए मलबे को हटाने से जल भराव क्षमता में भी सुधार होगा।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments