Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायातायात पुलिस ने अवैध गाड़ियों के खिलाफ चलाया अभियान, 180 वाहनों का...

यातायात पुलिस ने अवैध गाड़ियों के खिलाफ चलाया अभियान, 180 वाहनों का हुआ चालान

अयोध्या। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में अवैध तरह के चल रहे वाहन, शहर में अवैध तरह से खड़े किए वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान की कारवाई किया। यातायात क्षेत्र अधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देशानुसार, यातायात प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला ने अपने टीम के साथ शहर के हर चौराहे पर विशेष रूप से अभियान चलाकर अवैध तरह से कि खड़े किए गए वाहन, अवैध रूप से चल रहे टेंपो ,टैक्सी, ई-रिक्शा के विरुद्ध कार्रवाई की।
यातायात प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशन पर यह अभियान चलाया गया है, नाका चुंगी सिविल लाइन अयोध्या सहित विभिन्न चौराहों पर अवैध रूप से चल रही गाड़ियों व अवैध संचालित स्टैंड के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की गई । इस अभियान में मैजिक,बस, ई रिक्शा, ऑटो सहित तमाम अवैध रूप से चल रही 180 गाड़ियों का चालान किया गया है। यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक लगातार चलता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments