Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध रूप से बने दो घरों पर चला बुलडोजर, सात अन्य को...

अवैध रूप से बने दो घरों पर चला बुलडोजर, सात अन्य को दी गई नोटिस

अम्बेडकरनगर। जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर महुवर ग्राम पंचायत में पुलिस एवं राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया । सात अन्य घरों को चिन्हित कर नोटिस दी गई है। मंगलवार को तहसीलदार सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं लेखपालों की टीम रामनगर महुवर गांव में पहुंची जहां पूर्व में ही चिन्हित किए गए रामकुबेर तथा त्रिभुवन निषाद के मकान एवं दुकान को बुलडोजर के जरिए जमींदोज कराया। इसके अलावा सात अन्य अतिक्रमणकारियों रामफेर,कनौया,कपिलदेव,राम तिलक,भोला, मंगरा देवी, सभाजीत को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।


Ayodhya Samachar


गंवई राजनीति के शिकार हो गए ग्रामीण


स्थानीय ग्रामीणों की माने तो जिन दो घरों पर बुलडोजर चलाया गया है वह मौजूदा ग्राम प्रधान के विपक्षी बताए जाते हैं साथ ही साथ सात अन्य अतिक्रमणकारियों पर इसी के चलते रहम किया गया है। गंवई सियासत में हुई कार्रवाई का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अन्य अवैध अतिक्रमणकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments