Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवार्षिक परीक्षा फल एवम पुरस्कार वितरण का हुआ आयोजन

वार्षिक परीक्षा फल एवम पुरस्कार वितरण का हुआ आयोजन

आलापुर अम्बेडकर नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दीनदयाल पुरम तरौना बांसगांव का वार्षिक परीक्षा फल एवम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शशीकांत मिश्रा एवं प्रबंध तंत्र के पदाधिकारियों ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण समारोह में कक्षा प्रवेशिका में भैया बहनों को कक्षा में प्रथम आने पर मुख्य अतिथि ने मेधावियो को पुरस्कृत कर उनका मनोबल भी बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक राजेंद्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विनीत मिश्रा रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश पाठक ने किया।समारोह में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री एवं समाजसेवी भावी चेयरमैन पद के प्रत्याशी मोहम्मद शाहिद अंसारी,राजेश यादव, संतोष सहित विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिका एवं भैया बहने सहित आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments