Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअल नजह वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में जरूरतमंदो को किया गया खाद्य...

अल नजह वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में जरूरतमंदो को किया गया खाद्य सामग्री का वितरण

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। नगर के मोहल्ला नई बाजार स्थित अल नजह वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में जरूरतमंदो को इफ्तार किट वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष मासूम मेंहदी  ने बताया कि गरीब और बे सहारा लोगो को चिन्हित कर संस्था द्वारा सहयोग किया जा रहा है। जिससे पूरे माह किसी परिवार को खाद्य समग्री की कमी नही हो ऐसा प्रयास संस्था द्वारा लगातार किया जा रहा है। संस्था के महासचिव हसन अब्बास ने कहा कि इलाके के मुख्य रुप से गरीब नि: सहाय परिवार के सेवा में तत्पर है। अभी रमजान का पाक महीना चल रहा है। मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म। रमजान का मकसद भी है की जो खुशहाल लोग है वो रोजा रखने के बाद भूख प्यास के महत्त्व को समझे और अपने आस पडोस रहने वाले गरीब परिवार के मजबूरी परेशानी को समझ कर अधिक से अधिक सहायता करने का प्रयास करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments