Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामजन्मोत्सव पर आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने मोहा दर्शकों का मन

रामजन्मोत्सव पर आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने मोहा दर्शकों का मन


  • सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन


  •  दो दिवसीय अखण्ड रामायण के पाठ का हुआ समापन


अयोध्या। सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा श्रीरामजन्मोत्सव पर विशेष पूजन व यज्ञ का आयोजन किया गया। इससे पहले दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को अखण्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ किया गया। रामजन्मोत्सव के उपरान्त भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने भगवान राम के भजनों की प्रस्तुति से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रामनवमी पर अखण्ड रामायण के पाठ के आवाहन को लेकर यह आयोजन किया गया था।
सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि रामचरितमानस का अध्ययन करने तथा परिवार में सुख तथा समृद्धि आती है। भगवान राम के जीवन का अध्ययन हमें जीवन संघर्ष में सदा विजय की ओर अग्रसर करता है। योजनाओं की श्रंखलाएं सरकार ने रामनगरी अयोध्या के विकास हेतु दी है। यहां आने वाले पयर्टकों को अपेक्षित सुविधाएं दी जा रही है। सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामानुज सिंह रामा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिरों तथा सामूहिक रुप से इस रामनवमी पर रामचरितमानस के आवाहन को लेकर ट्रस्ट द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रदेश प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव ने बताया कि रामचरितमानस के अखण्ड पाठ के उपरान्त भजन व सोहर का आयोजन किया गया। जिसमें परम्परागत गीतों की कलाकारों ने भावविभोर करने वाली प्रस्तुति की। भगवान राम के भजनों की धुन पर लोगो ने नृत्य भी किया। भव्य राममंदिर निर्माण पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होने वाली है। जिसको देखते हुए ट्रस्ट द्वारा कई चीजों का संचालन किया जायेगा। इस अवसर पर महाराणा प्रताप डिग्री कालेज के प्रबन्धक सुरेन्द्र नाथ सिंह केके सिंह, महामंत्री सुधा सिंह, हेमन्त सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, संज्ञा सिंह, ज्योत्सना सिंह, पार्षद पद प्रत्याशी पवन यादव, वैभव सिंह, भैरो सिंह, रजनीश सिंह, संतोष शर्मा, दीपू यादव, हरीश चन्द्र शुक्ला, रामनरेश यादव, रवि गुप्ता प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments