Saturday, September 21, 2024
HomeNewsरामनवमी पर निकली भगवान राम की शोभायात्रा, जयघोष से गुंजायमान हुआ परिवेश

रामनवमी पर निकली भगवान राम की शोभायात्रा, जयघोष से गुंजायमान हुआ परिवेश

अयोध्या। रामनवमी की शाम नाका चुंगी स्थित मनकामेश्वर हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा के अंत में भगवान राम व लक्ष्मण के प्रतीक रथ पर विराजमान होकर चल रहे थे। भाजपा नेता अमल गुप्ता व हिन्दु युवा वाहिनी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शम्भनाथ जायसवाल ने भगवान के प्रतीकों का पूजन अर्चन करके रथ को रवाना किया। शोभायात्रा का नगर विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।



शोभायात्रा में आगे डीजे पर भजन बज रहे थे। जिसके पीछे बड़ी संख्या में भक्त नृत्य कर रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति भी रही। युवाओं ने जयश्रीराम के जयघोष से पूरे परिवेश को गुंजायमान कर दिया। हियुवा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शम्भूनाथ जायसवाल ने कहा कि रामनगरी अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है। यहां से आदर्श व मर्यादा की शिक्षा सम्पूर्ण विश्व में प्रसारित हुई है। रामराज्य को आज भी आदर्श शासन के रुप में प्रस्तुत किया जाता है। रामराज्य में जनता हर प्रकार से सुखी थी। इसी रामराज्य की अवधारण को सरकार धरातल पर लाने का प्रयास कर रही है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरु सिंह इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सम्मलित हुए। करणी सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनी सिंह ने बताया कि राम नवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई है जिसमें हजारों की संख्या में हमारे सभी पदाधिकारी लोग शामिल हुए। जो नाका चुंगी से निकलकर चौक होते हुए रिकाबगंज आकर समाप्त हुए। उन्होंने कहा इस यात्रा को निकालने का हमारा उद्देश्य यही है कि समस्त विश्व में सनातन धर्म का परचम लहराए।



हम अपने करणी सेना के माध्यम और जितने भी हमारे हिंदू संगठन है। वही कहा भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है यहा पूरे विश्व के लिए एक गौरव की बात है। जिसका हम सभी कई वर्षों से इंतजार कर रहे थे वो सपना आज पूरा हो रहा है। इस अवसर पर विभिन्न हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments