Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिला मुख्यालय पर निकली गई भव्य कलश यात्रा

जिला मुख्यालय पर निकली गई भव्य कलश यात्रा

अंबेडकर नगर। जिला मुख्यालय पर कलश यात्रा गुरूवार की सुबह निकाली गई। पटेल नगर तिराहा, नगर पालिका अकबरपुर से जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद, डी सी एन आर एल एम आर बी यादव, डी एच ओ, डी एस ओ,डीपीआरओ, सीडीपीओ तथा अन्य अधिकारी की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में एनआरएलएम की महिलाएं,आईसीडीएस की महिलाएं, पंचायत सहायक तथा अन्य महिलाएं सम्मिलित रही। यह कलश यात्रा नगर पालिका अकबरपुर के प्रमुख मोहल्लों में घूमती हुई जिला जज आवास, सीडीओ आवास पर कलश यात्रा का स्वागत करते हुए कलेक्ट्रेट होते हुए लोहिया भवन में पहुंची।

        रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन एमएलसी डॉ हरिओम पांडे की अध्यक्षता में लोहिया भवन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  एम एल सी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर बालकांड पाठ कीर्तन भजन/रामायण मंडली द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित एमएलसी डॉ हरिओम पांडे, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, डीसी एन आर एल एम आर बी यादव, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद, उपमा पांडे तथा अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में हवन/पूजन किया गया।हवन पूजन के उपरांत श्री राम की आरती की गई तथा श्री जन्मोत्सव की खुशी पर पुष्प बरसाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों द्वारा श्री राम चंद्र के लीला का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी डॉ हरिओम पांडे द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए इसे श्री राम जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। भगवान श्री राम को मर्यादा का प्रतीक माना जाता है। उन्हें पुरुषोत्तम यानि श्रेष्ठ पुरुष की संज्ञा दी जाती है । वे स्त्री पुरुष में भेद नहीं करते। कहा जाता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म रावण के अंत के लिए हुआ था। अयोध्यापुरी राजा दशरथ के घर में भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न उनके भाई थे। जिस दिन अयोध्या में माता कौशल्या की कोख से भगवान राम का जन्म हुआ था, उस दिन चारों ओर हर्षों- उल्लास का माहौल था। डी सी एन आर एल एम आर बी यादव द्वारा श्री राम जन्मोत्सव के बारे में विस्तार से प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का समन्वय संस्कृति विभाग द्वारा नामित उपमा पांडे तथा जिला प्रशासन द्वारा नामित नोडल डी सी एन आर एल एम आर बी यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सुरक्षा राजवंश श्रीवास्तव , डी एच ओ, डीपीआरओ,अन्य अधिकारी/कर्मचारी, समूह की महिलाएं, जनप्रतिनिधि तथा अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments