Sunday, April 20, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरियों पर नहीं लग पा रहा है अंकुश

चोरियों पर नहीं लग पा रहा है अंकुश

भीटी अंबेडकर नगर। भीटी थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। दो माह पहले समन्था चौराहे से अर्जुन तिवारी के मकान से लाखो रुपये का सामान गायब हो गया था। जिसमे पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन भीटी पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वही बुधवार को अहिरौली थानाक्षेत्र के टंडौली निवासी विशाल वर्मा पुत्र उमा प्रसाद वर्मा भीटी थानाक्षेत्र के पकड़ी नगऊपुर में अपना एक लाइसेंसी आरा मशीन लगवा रहे हैं। आरा मशीन का सारा सामान जिसमे से ट्राली के नीचे की तीन पटरी लगभग सात कुंतल जिसे अज्ञात चोरों द्वारा रात में गायब कर दिया गया। जिसकी तहरीर पीड़ित ने भीटी थाने में दी है लेकिन अभी तक मौके पर पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments