Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामजन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन करेगा सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट

रामजन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन करेगा सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट

अयोध्या। सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा श्रीरामजन्मोत्सव को भव्य रुप से मनाया जायेगा। ट्रस्ट के सहादतगंज स्थित कार्यालय पर 29 मार्च से रामचरितमानस के अखण्ड पाठ का आयोजन होगा। जिसका समापन रामनवमी पर 30 मार्च को होगा। रामजन्मोत्सव पर विशेष पूजन व हवन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जिले के विशिष्ट जनों को ट्रस्ट के द्वारा आमंत्रित किया गया है।
सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामानुज सिंह रामा ने बताया कि धार्मिक आयोजन एक परिवेश का निर्माण करते है। यह परिवेश हमारे भी आध्यात्मिक ज्योति पुंज का विकास करता है। यह ज्योति पुंज मनुष्य के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। ट्रस्ट की टीम द्वारा मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों पर सुन्दरकांड, भजन संध्या, सामूहिक कीर्तन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिससे लोगो का धर्म के प्रति जुड़ाव हो।
उन्होने बताया कि रामनगरी अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। आने वाले समय में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होने वाली है। ऐसे में हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि रामभक्तों के सेवार्थ अपना भी योगदान दे। ट्रस्ट द्वारा आने वाले समय में श्रद्धालुओं के सेवार्थ विभिन्न स्थलों पर वाटर कूलर स्थापित किया जायेगा। श्रद्धालुओं के सहयोग हेतु गाईड की व्यवस्था की जायेगी। निःशुल्क ईरिक्शा का भी संचालन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments