Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedपीएनबी द्वारा दंगल का किया गया आयोजन

पीएनबी द्वारा दंगल का किया गया आयोजन

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के तत्वाधान में पंजाब नेशनल बैंक ने राज्यस्तरीय सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन मुख्य अतिथि मंडल प्रमुख के एल बैरवा ने किया। खेलकूद में विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। आयोजन में विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग लिया। इस दौरान विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मंडल प्रमुख के एल बैरवा ने बताया कि आज हमारे बैंक के द्वारा अयोध्या नगरी में दंगल का आयोजन कराया गया और विजेता टीम को बैंक के द्वारा उपहार देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख के एल बैरवा, उपमंडल प्रमुख अविनाश श्रीवास्तव, अशोक पांडे, अमित पांडे ,अन्नू यादव व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गोपाल जी, शिवम मिश्रा व अनिल पांडे भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments