Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपं जवाहरलाल नेहरू महान युगदृष्टा थे-डा विजय शंकर तिवारी

पं जवाहरलाल नेहरू महान युगदृष्टा थे-डा विजय शंकर तिवारी

अम्बेडकर नगर, 14 नवम्बर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में समस्त देशवासियों को साथ लेकर देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी के बाद विकास की बुलंदियों पर पहुंचाने वाले आधुनिक भारत के निर्माता पं जवाहरलाल नेहरू महान युगदृष्टा थे जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी जिला कांग्रेस कार्यालय पर हिंद के जवाहर विषयक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो भारत एक सूई तक नहीं बनती थी, लेकिन महान शिल्पकार पं नेहरू ने भारतमाता का आंचल भारी उद्योग धंधों, एम्स, आईआईटी, पंचवर्षीय योजनाओं और हरित क्रांति के नवरत्नों से विभूषित कर दिया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में जिला कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा की अध्यक्षता और पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू के संचालन में समारोह पूर्वक मनायी गयी। पीसीसी सदस्य संजय तिवारी और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा ने कहा कि महान दूरदर्शी और स्वप्नदृष्टा पं नेहरू को बच्चों से विशेष देवतुल्य स्नेह था बच्चे ही देश का नाम दुनिया में रोशन करेंगे इसीलिए उच्चतम शिक्षा संस्थानों को बनाया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा ने कहा कि पं नेहरू जी ने भारत में बांध और नहरों का जाल बिछाया। गोष्ठी को पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेहान जैदी, रीतेश त्रिपाठी, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा आर पी कौशल, जैसराज गौतम,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा बबलू ने भी संबोधित किया। प्रमुख रूप से आशाराम यादव, राम जनम दूबे, रमेशचन्द्र त्रिपाठी, दिनेश दूबे, दीनानाथ, सर्वेश मिश्रा, आनंद अमृतराज वर्मा मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments